शुक्राणु बढ़ाने का तरीका क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 14:50

स्पर्म काउंट और क्वालिटी बढ़ाने के टिप्स

रोजाना एक्सरसाइज करें.
पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी लें.
स्ट्रेस मैनेज करें.
पर्याप्त मात्रा में जिंक लें.
स्मोकिंग छोड़ दें.
अनहेल्दी फैट ना खाएं, आदि.

शुक्राणु बढ़ाने के उपाय (How To Increase Sperm Count in Hindi)

कम शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के अनेक उपाय उपलब्ध हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल है डाइट और लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव एवं नशीली चीजों से परहेज आदि। शुक्राणु की संख्या यानी स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आप निम्न बातों का पालन कर सकते हैं:-

नियमित रूप से व्यायाम करें

मोटापा पुरुष बांझपन के मुख्य कारणों में से एक है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने वजन को संतुलित रखें।

पर्याप्त नींद लें

पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं सोने पर इसका बुरा असर आपकी सेक्सुअल लाइफ पर पड़ता है। नतीजतन, शुक्राणु की मात्रा में कमी आती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में नींद सोएं।

शराब और सिगरेट से बचें

शराब और सिगरेट का सेवन करने से स्पर्म की संख्या में कमी आती है जिसके कारण गर्भधारण में समस्या पैदा होती है। इसलिए यह आवश्ययक है कि आप इनका सेवन बंद कर दें।

कुछ प्रिस्क्रिप्शन दवाएं बंद कर दें

कुछ प्रिस्क्रिप्शन दवाएं शुक्राणु की संख्या कम होने का कारण हो सकती हैं। डॉक्टर से परामर्श करने के बाद उन दवाओं का सेवन बंद कर दें।

विटामिन डी

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। शोध के मुताबिक, विटामिन डी सपर्क की संख्या को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकता है।

फेनुग्रीक सप्लीमेंट

शुक्राणु की संख्या को बढ़ाने के लिए इस सप्लीमेंट का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है। ऐसा कहा जाता है कि फेनुग्रीक सप्लीमेंट का सेवन शुक्राणु की संख्या बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

इन सबके अलावा, आप अपनी डाइट में उनके चीजों को शामिल कर लो स्पर्म काउंट (Low Sperm Count in Hindi) की समस्या को दूर कर सकते हैं।

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ (Food To Increase Sperm Count in Hindi)

अपनी डाइट में बदलाव लाकर शुक्राणु की संख्या को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। अगर आप स्पर्म काउंट कम होने के कारण परेशान हैं तो डॉक्टर से परामर्श करने के बाद नीचे दिए गए खाद्द पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अंजीर

अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, फाइबर, मैगनीज और विटामिन बी भारी मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी शुक्राणु के लिए फायदेमंद होते हैं।

अगर आपके शुक्राणु की संख्या कम है जिसके कारण आपकी पत्नी गर्भधारण करने में असमर्थ है तो आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

अंडा

अंडे में विटामिन ई, जिंक और प्रोटीन मौजूद होते हैं जो शुक्राणु की संख्या बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आप अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

साथ ही, अंडे शुक्राणु को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं जिससे फर्टिलाइजेशन की संभावना दोगुनी हो जाती है।

अखरोट

अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता के लिए फायदेमंद होता है।

अगर आपको शुक्राणु की संख्या को बढ़ाना हो तो आप अखरोट को सुबह नाश्ता के साथ ले सकते हैं।

केला

केले में अनेक आवश्यक तत्व जैसे कि विटामिन बी, सी, मैग्नीशियम और ब्रोमेलैन आदि पाए जाते हैं। ये सभी शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करते हैं।

केला टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को भी कंट्रोल करता है और आपके मूड को खुश कर सकता है। केले का शेक बनाकर आप इसक सेवन कर सकते हैं।

अश्वगंधा

यह एक आयुर्देविक जड़ी-बूटी है जिसमें अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्पर्म काउंट और स्पर्म मोटिलिटी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

अश्वगंधा शुक्राणु की संख्या और क्वालिटी को इम्प्रूव करने के साथ-साथ आपकी सेक्सुअल लाइज को भी बेहतर बनाता है।

अश्वगंधा गोली, चूर्ण या टिंचर के रूप में उपलब्ध है। रात में सोने से पहले दूध या पानी में मिलाकर आप अपने मुताबिक इसका सेवन कर सकते हैं।

पालक

पालक में फोलिक एसिड पाया जाता है जो शुक्राणु के उत्पादन और संख्या को बढ़ाने में मददगार होता है।

आप पालक का सेवन करने के लिए इसे पनीर के साथ मिलाकर सब्जी बना सकते हैं या पालक का पराठा बनाकर उसे खा सकते हैं।

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो शुक्राणु के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। अनार की मदद से शुक्राणु की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

आप अनार को फल के रूप में खा सकते हैं या उसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। अनार शुक्राणु की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ इम्युनिटी को इम्प्रूव करने में भी मदद करता है।

मेथी

मेथी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो पुरुष हार्मोन जैसे कि टेस्टोस्टेरोन और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info